Back

भारत के राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की

राष्ट्रपति भवन : 15.07.2019

भारत के राष्ट्रपति ने निम्नलिखित नियुक्ति/परिवर्तन किए हैं: -


(i) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, आचार्य देवव्रत को स्थानांतरित करके उन्हें गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(ii) श्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

2. उपर्युक्त नियुक्तियां, सम्बंधित राज्यपालों द्वारा अपना-अपना कार्यभार ग्रहण करने की तिथियों से प्रभावी होंगी।