Back

भारत के राष्ट्रपति 17 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे

राष्ट्रपति भवन : 15.09.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 16 से 19 सितंबर, 2021 तक हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे।

17 सितंबर, 2021 को, हिमाचल प्रदेश राज्य के गठन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हिमाचल प्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे।

18 सितंबर, 2021 को, राष्ट्रपति राष्ट्रीय लेखा-परीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला में 2018 और 2019 बैच के भारतीय लेखा-परीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे।