Back

भारत के राष्ट्रपति कल दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 16.02.2020

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 17-18 फरवरी, 2020 को दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव संघ राज्यक्षेत्र की यात्रा पर जाएंगे।

17 फरवरी, 2020 को, राष्ट्रपति, दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे। उसी दिन, वे दमन में मोटी दमन जेट्टी से जम्पोर बीच तक ‘जम्पोर सी फ्रंट रोड’ और ‘आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केन्द्र’ का भी उद्घाटन करेंगे।