Back

भारत के राष्ट्रपति 17 मार्च से 18 मार्च, 2018 तक ओडिशा की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 16.03.2018

भारत के राष्ट्रपति,श्री राम नाथ कोविन्द 17 मार्च से 18मार्च, 2018तक ओडिशा की यात्रा पर जाएंगे। भारत के राष्ट्रपति के रूप में इस राज्य की यह उनकी पहली यात्रा होगी।

17 मार्च, 2018को राष्ट्रपति कटक में नेताजी सुभषचंद्र बोस के जन्म स्थान पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके अपना कार्यक्रम आरंभ करेंगे। बाद में वह स्वर्गीय मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के स्मारक ‘आनंद भवन संग्रहालय और शिक्षण केन्द्र’को ओडिशा के लोगों को समर्पित करेंगे। उसी दिन वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,कटक में तृतीय स्थापना दिवस व्याख्यान भी देंगे।

18 मार्च, 2018को राष्ट्रपति पुरी में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। इसी दिन, भुवनेश्वर में राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे तथा रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान-भारतीय तेल निगम के भुवनेश्वर कैम्पस का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली लौटने से पहले वह सार्वजनिक क्षेत्र के तेल उपक्रमों के कौशल विकास संस्थान की आधारशिला भी रखेंगे।

यह विज्ञप्ति 1645 बजे जारी की गई