Back

भारत के राष्ट्रपति कल वर्धा में महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे

राष्ट्रपति भवन : 16.08.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द, 17 और 18 अगस्त, 2019 को महाराष्ट्र जाएंगे।

17 अगस्त, 2019 को राष्ट्रपति वर्धा के महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, सेवाग्राम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करेंगे। वे गांधी सेवाग्राम आश्रम में बापू कुटी भी जाएंगे। उसी दिन, राष्ट्रपति मुंबई में राजभवन की विभिन्न नवीकरण और जीर्णोद्धार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

18 अगस्त, 2019 को नई दिल्ली लौटने से पूर्व राष्ट्रपति मुंबई में राजभवन में बंकर संग्रहालय विरासत स्थल का उद्घाटन करेंगे।