Back

भारत के राष्ट्रपति ने 2016 के संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप और अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति भवन : 17.01.2018

Download PDF

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (17 जनवरी, 2018)राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 2016 की संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) प्रदान किए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि कला लोगों को संस्कृति के साथ जोड़ती है। यह लोगों के साथ भी जोड़ती है। राष्ट्रीय गान गाते या सुनते समय प्रत्येक नागरिक अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ऊपर उठ जाता है। कलाकारों को हमारे समाज और देश के हित में कला की शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने जनजातीय संगीत, नृत्य, रंगमंच और पारंपरिक लोक कलाओं के क्षेत्र में कलाकारों का सम्मान करने के लिए संगीत नाटक अकादमी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन लोक कलाओं ने हमारे देश की परंपराओं को जीवित रखा है। संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों को कलाकारों तथा प्रदर्शन कलाओं के शिक्षकों और विद्वानों को प्रदान किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है।

यह विज्ञप्ति 1845 बजे जारी की गई