Back

भारत के राष्ट्रपति ने दादर व नगर हवेली तथा दमन व दीव की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया

राष्ट्रपति भवन : 17.02.2020

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (17 फरवरी, 2020) को दमन में आयोजित समारोह में दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि संघ राज्यक्षेत्र दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव में राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली यात्रा है और जन कल्याण तथा विकास परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में यहाँ आकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से इस संघ राज्यक्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार और संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन द्वारा लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए बहुत प्रयास किए जा रहे हैं। अब सभी देशवासियों की यह जिम्मेदारी है कि हर नागरिक देशहित में अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत और समर्पित रहते हुए, राष्ट्रहित में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करें।

इसके बाद शाम को, राष्ट्रपति मोटी दमन जेट्टी से जम्पोर बीच तक ‘जम्पोर सी फ्रंट रोड’ और दमन में ‘आयुष्मान भारत चिकित्सा केन्द्र’ का उद्घाटन करेंगे।