Back

भारत के राष्ट्रपति 18 व 19 अप्रैल, 2018 को जम्मू और कश्मीर की यात्रा पर

राष्ट्रपति भवन : 17.04.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 18 व 19 अप्रैल, 2018 को जम्मू और कश्मीर की यात्रा पर जाएंगे।

18 अप्रैल, 2018 को, राष्ट्रपति कटरा में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और उसे संबोधित करेंगे। उसी शाम, वह अमर महल, जम्मू में एक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे।

दिल्ली लौटने से पूर्व राष्ट्रपति 19 अप्रैल, 2018 को, श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे।

यह विज्ञप्ति 1630 बजे जारी की गई