Back

भारत के राष्ट्रपति ने केन्‍द्रीय मंत्रिपरिषद् से श्री एम. जे. अकबर का त्यागपत्र स्वीकार किया

राष्ट्रपति भवन : 17.10.2018

प्रधान मंत्री के परामर्श पर, भारत के राष्ट्रपति ने, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केन्‍द्रीय मंत्रिपरिषद से श्री एम. जे. अकबर का त्यागपत्र, तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

यह विज्ञप्ति 2120 बजे जारी की गई।