Back

भारत के राष्ट्रपति 19 से 22 फरवरी तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 18.02.2022

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 19 से 22 फरवरी, 2022 तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे।

20 फरवरी, 2022 को राष्ट्रपति पुरी में गौड़ीय मठ और मिशन के संस्थापक श्रीमद भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की 150वीं जयंती के अवसर पर तीन वर्ष तक चलने वाली समारोह-श्रृंखला का उद्घाटन करेंगे।

21 फरवरी, 2022 को राष्ट्रपति विशाखापत्तनम में ‘फ्लीट रिव्यू’ करेंगे और ‘फ्लाईपास्ट’ देखेंगे। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में भारत के राष्ट्रपति अपने कार्यकाल में एक बार 'राष्ट्रपति द्वारा फ्लीट रिव्‍यू' के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना बेड़े की समीक्षा करते हैं।