Back

भारत के राष्ट्रपति जम्मू और कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा के छठे दीक्षांत समारोह का संबोधित किया; उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से बच्चों की सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया

राष्ट्रपति भवन : 18.04.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज ( 18 अप्रैल, 2018 ) कटरा, जम्मू और कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने राज्य में एक बालिका के प्रति की गई बर्बरता और उसकी हत्या की हाल की खबरों का उल्लेख किया। राष्ट्रपति ने कहा कि शायद दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज किसी मासूम बच्चे के चेहरे की मुस्कान होती है। हमारे समाज की सफलता को परखने की सबसे बड़ी कसौटी है-हमारे बच्चों को सुरक्षित रखना। प्रत्येक बच्चे को संरक्षित करने और सभी बच्चे सुरक्षित महसूस करें, यह सुनिचित करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। देश के विभिन्न भागों में, हमारे बच्चे कभी-कभी जघन्य अपराधों का शिकार हो रहे हैं। स्वतंत्रता के 70 वर्षों बाद भी ऐसी बर्बरतापूर्ण घटनाओं का होना एक शर्मनाक बात है। हमें अपने आप से पूछना होगा कि-हम कैसे समाज का निर्माण कर रहे हैं? हम अपनी भावी पीढ़ी को क्या सौंप कर जा रहे हैं? क्या हम एक ऐसे समाज का निर्माण कर रहे हैं जहां महिलाएं हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त न्याय, समानता और स्वतंत्रता का अनुभव कर पा रही हैं? राष्ट्रपति ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान करना देश के सभी हिस्सों में रहने वाले हम सभी लोगों की साझी जिम्मेदारी है।

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की प्रगति का उल्लेख करते हुए, राष्ट्रपति को इसके प्रौद्योगिकी कारोबार परिपाक केन्द्र की सफलता के बारे में जानकर खुशी हुई। यह केन्द्र, विद्यार्थी-नीतस्टार्ट-अप-उपक्रम के विकास में मदद कर सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान विश्व में, विश्वविद्यालयों और विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता पर जोर देने की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति ने यह भी नोट किया कि छात्राओं ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 12 में से 8 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इस सच्चाई के बावजूद कि हमारा समाज अभी भी लड़कों की अपेक्षा लड़कियों पर अधिक पाबंदियां लगाता है, युवतियां प्रत्येक क्षेत्र में बहुत सी उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। राष्ट्रपति ने हाल ही के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सभी भागों की महिला खिलाड़ियों के पदक विजयी वाले प्रदर्शनों का विशेष उल्लेख किया।

शाम को, राष्ट्रपति ने जम्मू के अमर महल में राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया। जनसमूह को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोगों ने चुनौतियों का मुकाबला साहस, धैर्य और सहन शक्ति से कर दिखाया है। हम सब भारतीय उन पर गर्व करते हैं और हमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सृजित किए जा रहे आर्थिक और शैक्षिक अवसरों का प्रयोग करने की उनकी क्षमता पर विश्वास है। राष्ट्रपति ने विकास और प्रगति के लिए प्रतिबद्धता जताने के लिए राज्य सरकार की और राज्य के लोगों की सराहना की।

यह विज्ञप्ति 1915 बजे जारी की गई