Back

भारत के राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयादशमी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति भवन : 18.10.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दींl

अपने सन्देश में राष्ट्रपति ने कहा कि "दुर्गा पूजा और विजयादशमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश मेंरह रहे अपने सभी देशवासियों को ‘शुभो विजोया’और दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

दुर्गा पूजा और विजयदशमी, बुराई पर नेकी और सच्चाई की विजय के प्रतीक हैं। इस दिन हमें निर्धन, बेसहारा और संकटग्रस्‍त लोगों के साथ अपनी खुशियाँ बाँटनी चाहिए। ये त्‍योहार, देशवासियों के बीच एकता की भावना और भाईचारे के बंधन को मजबूत बनाने का भी अवसर होते हैं।

आइए, हम देवी दुर्गा के शक्ति स्वरुप की उपासना करें। समाज में महिलाओं, विशेषकर बेटियोंको सशक्त बनाने की दिशा, वे हमें मार्ग-दर्शन प्रदान करें। उन्‍होंने आगे आहृवान किया कि हमारे नैतिक और शाश्वत मूल्यों के प्रतिबिम्ब के रूप में भगवान राम का उत्सव मनाएं जिन्होंने सनातनकाल से हमारे जीवन दर्शन को दिशा दी हैl”

यह विज्ञप्ति 1610 बजे जारी की गईl