Back

न्यायमूर्ति श्री शरद अरविन्द बोबड़े ने भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

राष्ट्रपति भवन : 18.11.2019

आज (18 नवंबर, 2019) राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 0930 बजे आयोजित समारोह में, न्यायमूर्ति श्री शरद अरविन्द बोबड़े को भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई गई। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली।