Back

विशिष्ट महिलाओं के एक समूह ने राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 20.01.2018

अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली विशिष्ट महिलाओं के एक समूह ने आज (20 जनवरी, 2018) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति से भेंट की। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा रूढि़यों और बाधाओं को तोड़ने वाली असाधारण उपलब्धियों के लिए इन महिलाओं को सम्मानित करने के लक्ष्य से चुना है।

जन समूह को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा किसी देश या समाज की प्रगति का मापदण्ड महिलाओं की प्रगति है। हम अपने देश में महिलाओं की भागीदारी में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, तथापि संकीर्ण मानसिकता के कारण, महिलाएं अभी भी हिंसा का शिकार हो रही है। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित अनुभव करना चाहिए और यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है। सरकार के साथ-साथ यह समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है।

राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की गति से यह तय होता है कि हम एक अधिक संवेदनशील और समतामूलक समाज की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। इस सशक्तीकरण का प्रमुख उद्देश्य एक ऐसा माहौल तैयार करना है जहां महिलाएं स्वयं, परिवार और समाज के लिए निर्णय ले सकें।

राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं स्वाभाविक रूप से बहुकुशल होती है। हमें उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा हमारी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उनकी क्षमता का प्रभावी प्रयोग करना चाएि। हमें उन्हें अपना योगदान करने और पारिवारिक दायरे से बाहर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समारोह में उपस्थित विशिष्ट महिलाएं देश की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं।

यह विज्ञप्ति 2100 बजे जारी की गई