Back

भारत के राष्ट्रपति 21 और 22 फरवरी, 2019 को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 20.02.2019

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द 21 और 22 फरवरी, 2019 को तमिलनाडु (चेन्नई) और आंध्र प्रदेश (वेंकटाचलम, नेल्लूर) की यात्रा पर जाएंगे।

21 फरवरी, 2019 को, राष्ट्रपति चेन्नई में दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

22 फरवरी, 2019 को राष्ट्रपति वेंकटाचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 18वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे। वह वेंकटाचलम में अक्षरा विद्यालय भी जाएंगे।

यह विज्ञप्ति 1710 बजे जारी की गई।