Back

भारत के राष्ट्रपति 21 से 24 दिसंबर तक केरल की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 20.12.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 21 से 24 दिसंबर, 2021 तक केरल की यात्रा पर जाएंगे।

21 दिसंबर, 2021 को राष्ट्रपति कासरगोड में केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे।

22 दिसंबर, 2021 को, राष्ट्रपति कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा किया जाने वाला युद्ध-कौशल प्रदर्शन देखेंगे।

23 दिसंबर, 2021 को, राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में पी.एन. पणिक्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।