Back

भारत के राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार 2022 प्रदान किए

राष्ट्रपति भवन : 21.03.2022

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (21 मार्च, 2022) राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2022 के लिए दो पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और चौवन पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री शामिल थे।