Back

राष्ट्रपति सम्पदा में COVID-19 पॉजिटिव मामला पाए जाने के संबंध में

राष्ट्रपति भवन : 21.04.2020

राष्ट्रपति सम्पदा में COVID​​-19 पॉजिटिव मामले का पता लगने के बारे में मीडिया रिपोर्टों और अटकलों के मद्देनजर,सही स्थिति के बारे में निम्नलिखित तथ्य प्रस्‍तुत हैं:

क. मध्य दिल्ली का एक निवासी COVID-19 पॉजिटिव मरीज, जो न तो राष्ट्रपति सचिवालय का कर्मचारी था और न ही राष्ट्रपति सम्पदा का निवासी, का निधन 13.04.2020 को बी.एल.कपूर अस्पताल,नई दिल्ली में सह-रुग्णताओं के कारण हो गया।

ख. मृतक व्‍यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए जाने पर, यह पाया गया कि राष्ट्रपति सचिवालय के एक कर्मचारी के परिवार का एक सदस्य मृतक के संपर्क में आया था।

ग. उक्‍त कर्मचारी परिवार के साथ राष्ट्रपति सम्पदा के शेड्यूल ‘ए’ क्षेत्र के पॉकेट1 का निवासी है। दिशानिर्देशों में की गई अपेक्षा के अनुरुप16.04.2020 को, इस परिवार के सभी सात सदस्यों को मंदिर मार्ग स्थित क्वारंटीन केन्‍द्र में ले जाया गया।

घ. इसके बाद, उक्‍त परिवार का एक सदस्य में से एक सदस्य,जो मृतक के संपर्क में था, की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। राष्ट्रपति सचिवालय के कर्मचारी सहित परिवार के अन्य सभी सदस्यों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।

ङ. महामारी रोग अधिनियम 1897 के साथ पठित, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नामित प्राधिकारी के निर्देशों और दिशानिर्देशों के अनुपालन में, राष्ट्रपति भवन के शेड्यूल ‘ए’ क्षेत्र के पॉकेट 1 में स्थित115 मकान, किसी भी प्रकार के आवागमन के लिए प्रतिबंधित कर दिए गएऔर निवासियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। इन मकानों के निवासियों के लिए उनके दरवाजे पर ही आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं।

च. यह स्पष्ट किया जाता है कि आज की तारीख तक, राष्ट्रपति सचिवालय के किसी भी कर्मचारी की जाँच रिपोर्ट COVID-19 पॉजिटिव नहीं पाई गई है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राष्‍ट्रपति सचिवालय द्वारा सरकार के दिशानिर्देशों के तहत आवश्यक सभी निवारक उपाय किए जा रहे हैं।