Back

भारत के राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की

राष्ट्रपति भवन : 21.08.2018

राष्ट्रपति ने निम्नवत नियुक्तियां/परिवर्तन किए हैं-

I. बिहार के राज्यपाल के रूप में, श्री लाल जी टंडन।

II. हरियाणा के राज्यपाल के रूप में, श्री सत्यदेव नारायण आर्य।

III. उत्तराखंड की राज्यपाल के रूप में, श्रीमती बेबी रानी मौर्य।

IV. बिहार के राज्यपाल, श्री सत्य पाल मलिक को स्थानांतरित करके उनकी नियुक्ति जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल के रूप में की गई है।

V. मेघालय के राज्यपाल, श्री गंगा प्रसाद को स्थानांतरित करके उनकी नियुक्ति सिक्किम के राज्यपाल के रूप में की गई है।

VI. त्रिपुरा के राज्यपाल, श्री तथागत राय को स्थानांतरित करके उनकी नियुक्ति मेघालय के राज्यपाल के रूप में की गई है।

VII. हरियाणा के राज्यपाल, श्री कप्तान सिंह सोलंकी को स्थानांतरित करके उनकी नियुक्ति त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में की गई है।

उपर्युक्त नियुक्तियां पदधारियों द्वारा अपने-अपने पद ग्रहण की तारीख से प्रभावी होंगी।

यह विज्ञप्ति 1855 बजे जारी की गई।