Back

भारत के राष्ट्रपति 22 और 23 अक्टूबर को महाराष्ट्र की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 21.10.2018

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द 22 और 23 अक्टूबर, 2018 को महाराष्ट्र की यात्रा पर जाएंगे।

22 अक्टूबर, 2018 को, राष्ट्रपति मांगी-तुंगी, नासिक में भगवान श्री ऋषभदेव 108 फुट विशालकाय दिगंबर जैन मूर्ति निर्माण समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे विश्व शांति अहिंसा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

23 अक्टूबर, 2018 को, राष्ट्रपति पुणे में सिम्बियोसिस अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

यह विज्ञप्ति 1600 बजे जारी की गई।