Back

भारत के राष्ट्रपति ने बड़ौदा के महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय के 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति भवन : 22.01.2018

भारत के राष्ट्रपति,श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (22 जनवरी, 2018)बड़ौदा के महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय के 66वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया;समारोह को कहते हुए,राष्ट्रपति ने कहा कि महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ ने इस क्षेत्र में अच्छे स्तर की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस विश्वविद्यालय की परिकल्पना की थी। उन्होंने डॉ. बी.आर. अंबेडकर सहित समाज के पिछड़े वर्गों के प्रतिभावान लोगों को सहयोग और प्रोत्साहन दिया। उस समय ऐसी व्यापक दृष्टि वाले बहुत कम व्यक्ति हुआ करते थे।

राष्ट्रपति ने,आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आरंभ करने के लिए महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय की सराहना की। वंचित और पिछड़ी पृष्ठभूमि के लोगों के विकास की दिशा में इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का योगदान सायाजीराव के आदर्शों के अनुरूप है।

सायंकाल,राष्ट्रपति ने गोंडल में‘‘अक्षर देरी’’की150वीं वर्षगांठ में भाग लिया।

इस अवसर पर,राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी नारायण संस्था कमजोर वर्गों में शिक्षा का प्रसार करने के सहायता कार्य से जुड़ा हुआ है। इसी प्रकार,यह लोगों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने स्वामी नारायण संस्था के मानवीय कार्यों की सराहना की।

यह विज्ञप्ति 1825 बजे जारी की गई