Back

भारत के राष्ट्रपति 23 से 24 फरवरी तक गुजरात की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 22.02.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 23 से 24 फरवरी, 2021 तक गुजरात की यात्रा पर जाएंगे।

23 फरवरी, 2021को, राष्ट्रपति गांधीनगर में गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

24 फरवरी, 2021 को राष्ट्रपति अहमदाबाद में मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।