Back

भारत के राष्ट्रपति ने दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति भवन : 22.09.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्‍द ने आज (22 सितंबर, 2018) नई दिल्ली में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर,राष्ट्रपति ने कहा कि भाषाएं लोगों को जोड़ती हैं। आज भारत में अनगिनत भाषाएं और बोलियां पाई जाती हैं।उन सभी का अपना विशेष स्वरूप और सौंदर्य है। इस विविधता से भारत की संस्कृति और भलाई को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा जैसी संस्थाओं ने हमारे देश की भावात्मक एकता को सुदृढ़ बनाने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सभा ने 20000 हिंदी प्रचारकों का एक नेटवर्क तैयार किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी भाषा से अलग, एक अन्‍य भारतीय भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए।जब कोई हिंदी भाषी युवा तमिल, तेलुगू, मलयालम या कन्‍नड़ सीखता है तो वह एक अति समृद्ध परंपरा से जुड़ जाता है। इस ज्ञान से उस व्‍यक्ति के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

यह विज्ञप्ति 1255 बजे जारी की गई।