Back

भारत के राष्ट्रपति ने नेताजी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोहों के शुभारम्भ के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र का अनावरण किया

राष्ट्रपति भवन : 23.01.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (23 जनवरी, 2021) राष्ट्रपति भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र का अनावरण किया। यह अनावरण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में वर्ष भर चलने वाले समारोहों के शुभारम्भ के रूप में किया गया।