Back

भारत के राष्ट्रपति 24 से 25 मार्च तक गुजरात की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 23.03.2022

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 24 से 25 मार्च, 2022 तक गुजरात की यात्रा पर जाएंगे।

24 मार्च, 2022 को, राष्ट्रपति गांधीनगर में गुजरात विधान सभा सदस्यों को संबोधित करेंगे।

25 मार्च, 2022 को, राष्ट्रपति आईएनएस वलसुरा को ‘राष्ट्रपति ध्वज’ प्रदान करने के लिए जामनगर जाएंगे।