Back

भारत के राष्ट्रपति ने अपनी जापान यात्रा के अंतिम दिन ‘साई नो सतो’ में श्री सत्य साई सनातन संस्कृति परियोजना की आधारशिला रखी

राष्ट्रपति भवन : 23.10.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (23 अक्टूबर, 2019) साई नो सतो, काकेगावा, जापान में श्री सत्य साई सनातन संस्कृति परियोजना की आधारशिला रखी। ‘साई नो सतो’ को भारतीय पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘अक्षरधाम’ और ‘स्वामी नारायण मंदिर’ की तर्ज पर एक मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज की दुनिया में, जहां हम आंतरिक शांति और खुशी की तलाश कर रहे हैं, समुदायों और संस्कृतियों को एक साथ लाने के प्रयास कर रहे हैं, वहां ‘साईं नो सतो’ जैसे स्थान से हमें इन प्रश्नों का सही उत्तर मिलता है। हमें शांतिपूर्ण अस्तित्व के लिए इस प्रकार के एक नहीं बल्कि अन्य अनेक स्थानों की आवश्यकता है, जहां महिलाएं और पुरुष स्वयं और समाज, व्यक्ति और समुदाय के बारे में चिंतन-मनन कर सकें तथा "अपने और पराये" के बीच की दूरी को खत्म कर सकें।

शाम को, राष्ट्रपति ने जापान के प्रधानमंत्री, शिंजो अबे द्वारा अपने सम्मान में आयोजित राज-भोज में भी भाग लिया।

आज रात को ही, राष्ट्रपति अपनी वापसी की यात्रा आरम्भ करेंगे और 24 अक्टूबर, 2019 की सुबह उनके नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है।