Back

श्री लंका के प्रधान मंत्री ने राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 23.11.2017

श्री लंका के माननीय प्रधान मंत्री, श्री रनिल विक्रमेसिंघे ने आज (23 नवम्बर, 2017) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द से भेंट की।

श्री लंका के प्रधान मंत्री का भारत आगमन पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत एक स्थिर और समृद्ध श्री लंका के निर्माण की उनकी संकल्पना का समर्थन करता है। राष्ट्रपति ने विश्व के साथ श्री लंका के सक्रिय संबंध में श्री विक्रमेसिंघे की सकारात्मक भूमिका की सराहना भी की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और श्री लंका के बीच अद्वितीय, हार्दिक और मैत्रीपूर्ण संबंध है। ये साझे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, जातीय और सभ्यतागत संबंधों तथा व्यापक जनसंपर्कों पर आधारित हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि विकास सहयोग भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत श्रीलंका के साथ अपने संबंधों के आर्थिक आधार को मजबूत करने के लिए उत्सुक है। दोनों देशों के बीच सहयोग और आर्थिक पूरकताओं को देखते हुए बहुत कुछ हासिल किया जाना बाकी है। राष्ट्रपति ने आपसी हित की परियोजनाओं पर श्री लंका के साथ साझेदारी करने की भारत की वचनबद्धता को दोहराया।

यह विज्ञप्ति 1750 बजे जारी की गई