Back

भारत के राष्ट्रपति 24 से 25 नवंबर तक उत्तर प्रदेश (कानपुर) की यात्रा पर रहेंगे

राष्ट्रपति भवन : 23.11.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 24 से 25 नवंबर, 2021 तक उत्तर प्रदेश (कानपुर) की यात्रा पर जाएंगे।

24 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

25 नवंबर, 2021 को, राष्ट्रपति ‘हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय’ के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे।