Back

भारत के राष्ट्रपति कल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 24.01.2018

भारत के राष्ट्रपति,श्री राम नाथ कोविन्द कल (25 जनवरी, 2018) 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

यह संबोधन 1900 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिन्दी और बाद में अंग्रेजी में प ्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसे दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने अलग-अलग क्षेत्रीय नेटवर्क पर 2130 बजे के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगी।

यह विज्ञप्ति 2035 बजे जारी की गई