Back

भारत के राष्ट्रपति 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 24.01.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल (25 जनवरी, 2019) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

सम्बोधन का प्रसारण, 1900 बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के सभी समस्‍त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी में किया जाएगा। दूरदर्शन पर, हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाददूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा, अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर क्षेत्रीय भाषाओं में 2130 बजे से प्रसारण किया जाएगा।

यह विज्ञप्ति 1750 बजे जारी की गई।