Back

भारत के राष्ट्रपति 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 24.01.2020

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल (25 जनवरी, 2020) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

संबोधन का प्रसारण 1900 बजे से किया जाएगा। आकाशवाणी (एआईआर) के सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर संबोधन का प्रसारण पहले हिन्दी भाषा में किया जाएगा, और इसके बाद अंग्रेजी रूपांतरण किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा 2130 बजे के बाद से अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करणों का प्रसारण किया जाएगा।