Back

भारत के राष्ट्रपति 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 24.01.2022

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द कल (25 जनवरी, 2022) 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

संबोधन का प्रसारण 1900 बजे से किया जाएगा। यह प्रसारण, आकाशवाणी (एआईआर) के सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिन्दी में, उसके बाद अंग्रेजी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के उपरान्त, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी, द्वारा क्षेत्रीय भाषा संस्करणों का प्रसारण, अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 2130 बजे से किया जाएगा।