Back

भारत के राष्ट्रपति 25 से 27 फरवरी तक असम की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 24.02.2022

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 25 से 27 फरवरी, 2022 तक असम की यात्रा पर रहेंगे।

25 फरवरी, 2022 को राष्ट्रपति गुवाहाटी में लासित बॅड़फुकन की 400वीं जयंती से जुड़े समारोह में भाग लेंगे।

26 फरवरी, 2022 को, राष्ट्रपति तेजपुर में तेजपुर विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे और वहां संरक्षण पर आधारित चित्र तथा अभिलेखीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।