Back

भारत के राष्ट्रपति ने श्री रीशांग किशिंग के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति भवन : 24.08.2017

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री रीशांग किशिंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उनकी पत्नी, श्रीमती खटिंगला किशिंग को एक शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, ‘मुझे आपके पति, श्री रीशांग किशिंग के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री रीशांग किशिंग,पूर्वोत्तर के एक प्रख्यात नेता और प्रथम लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने मणिपुर से राज्य सभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। एक महान नेता के रूप में, उन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया। उनके निधन से राष्ट्र ने एक ऐसी सुप्रसिद्ध जन्मविभूति और पूर्व सांसद को खो दिया है जिनकी मणिपुर राज्य और राष्ट्र के प्रति सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

कृपया मेरी हार्दिक संवेदनाएं स्वीकार करें और उन्हें अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी प्रेषित कर दें। आप सभी साहस और धैर्य के साथ इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्राप्त करें।’

यह विज्ञप्ति 1200 बजे जारी की गई