Back

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति भवन : 24.12.2019

Download PDF

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "क्रिसमस के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से अपने ईसाई भाइयों एवं बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

क्रिसमस के दिन, हम प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाते हैं। प्रेम, करुणा और भाईचारे का उनका सन्देश सम्पूर्ण मानवता को आज भी प्रेरित करता है। आज, जब सम्पूर्ण विश्व में संघर्ष, वैमनस्य और हिंसा का वातावरण व्याप्त है, तब ईसा मसीह के विचार और कार्य हमें इन समस्याओं से मुक्त कराने का मार्ग दिखलाते हैं।

आइए, हम सब, उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प करें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां दयालुता और समरसता के जीवन-मूल्यों का अनुकरण किया जाए।”