Back

राष्ट्रपति भवन ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों से 'कुलाध्यक्ष पुरस्कार 2021' के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

राष्ट्रपति भवन : 25.08.2021

राष्ट्रपति भवन, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों से निम्नलिखित श्रेणियों में ‘कुलाध्यक्ष पुरस्कार 2021’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है:-

1. नवाचार के लिए कुलाध्यक्ष पुरस्कार;

2. (क) मानविकी, कला और सामाजिक विज्ञान,
(ख) भौतिक विज्ञान और
(ग) जीव विज्ञान के क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए कुलाध्यक्ष पुरस्कार; और

3. प्रौद्योगिकी विकास के लिए कुलाध्यक्ष पुरस्कार।

आवेदक www.presidentofindia.nic.in वेबसाइट पर जाकर और https://rb.nic.in/visitorawards लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2021 है। इस विषय पर अधिक जानकारी https://rb.nic.in/visitorawards से प्राप्‍त की जा सकती है।

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्टता के लक्ष्‍य को लेकर दुनिया भर से सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की प्रक्रिया को प्रेरित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014से ‘कुलाध्यक्ष पुरस्कार’ आरम्भ किए गए।

ये पुरस्कार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के कुलाध्यक्ष के रूप में, भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।