Back

भारत के राष्ट्रपति ने राज्यपालों/उपराज्यपालों की नियुक्तियां की

राष्ट्रपति भवन : 25.10.2019

भारत के राष्ट्रपति ने निम्नलिखित नियुक्तियाँ/परिवर्तन किए हैं: -

1. जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल, श्री सत्य पाल मलिक को स्थानांतरित कर गोवा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है;
2. श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है;
3. श्री गिरीश चन्द्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है;
4. श्री राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है,
उपर्युक्त नियुक्तियां, सम्बंधित राज्यपालों/उपराज्यपालों द्वारा अपना-अपना कार्यभार ग्रहण करने की तिथियों से प्रभावी होंगी।