Back

भारत के राष्ट्रपति 27 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक ओडिशा, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 26.09.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 27 सितंबर से 1 अक्तूबर, 2019 तक ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे।

28 सितंबर, 2019 को, राष्ट्रपति ओडिशा के गोपालपुर में ‘थल सेना वायु रक्षा कोर’ को ध्वज प्रदान करेंगे।

29 सितंबर, 2019 को, राष्ट्रपति झारखंड में ‘विकास भारती’, बिशुनपुर, गुमला जाएंगे।

30 सितंबर, 2019 को, राष्ट्रपति ‘रांची विश्वविद्यालय’ के 33वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

1 अक्तूबर, 2019 को, राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ‘राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांग संस्थान’ जाएंगे।