Back

कंबोडिया के प्रधान मंत्री को राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 27.01.2018

मकंबोडिया राज्य के माननीय प्रधान मंत्री,महामहिम हुन सेन ने आज (27 जनवरी, 2018)राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति,श्री राम नाथ कोविन्द से भेंट की।

राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान कहा कि भारत,अपने गणतंत्र दिवस समारोह और ‘आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन’में कंबोडियाई प्रधान मंत्री की उपस्थिति से सम्मानित हुआ है। राष्ट्रपति ने सफल‘आसियान-भारत शिखर सम्मेलन’में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अैर कंबोडिया के घनिष्ठ सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंध हैं। हमारे संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। भारत को उत्तर-औपनिवेशिक इतिहास के कठिन दौर में कंबोडिया का साथ देने पर गर्व है। भारत की‘एक्ट ईस्ट’नीति के संदर्भ में, कंबोडिया एक प्रमुख साझीदार बना हुआ है।

राष्ट्रपति ने वर्ष दर वर्ष लगातार 7 प्रतिशत से अधिक सकल घरेलू विकास दर के साथ कंबोडिया के हाल की उल्लेखनीय आर्थिक विकास की सराहना की। उन्होंने बल देते हुए कहा कि भारत,कंबोडिया के साथ अपनी विकास सहयोग साझीदारी के प्रति कटिबद्ध है। भारत कंबोडिया की प्राथमिकताओं के अनुरूप क्षमता विकास और वित्तीय सहयोग के लिए और अधिक कार्य करना चाहता है।

राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के समर्थन के लिए कंबोडिया का धन्यवाद किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन में शामिल होने के कंबोडिया के निर्णय की भी सराहना की।

यह विज्ञप्ति 1815 बजे जारी की गई