Back

भारत के राष्ट्रपति 28 फरवरी से 2 मार्च तक झारखंड और छत्तीसगढ़ की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 27.02.2020

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 28 फरवरी से 2 मार्च, 2020 तक झारखंड और छत्तीसगढ़ की यात्रा पर जाएंगे।

28 फरवरी, 2020 को राष्ट्रपति, रांची में झारखंड के केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह को संबोधित करेंगे।

29 फरवरी, 2020 को राष्ट्रपति झारखंड के गुमला में विकास भारती, बिशुनपुर जाएंगे।

2 मार्च, 2020 को राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह को संबोधित करेंगे।