Back

तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया

राष्ट्रपति भवन : 27.08.2021

भारत के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल, श्री बनवारीलाल पुरोहित को उनके स्वयं के कर्तव्यों के अलावा, पंजाब के राज्यपाल के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए नियमित व्यवस्था होने तक पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा पंजाब के राज्‍यपाल का पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

2. भारत के राष्ट्रपति ने श्री बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल का दायित्‍व देने के अलावा, संघराज्य-क्षेत्र चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है।