Back

भारत के राष्ट्रपति 29 और 30 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 28.10.2018

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द, 29 और 30 अक्टूबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे।

29 अक्तूबर, 2018 को,राष्ट्रपति कांगड़ा में डॉ राजेन्‍द्र प्रसाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

30 अक्तूबर, 2018 कोराष्ट्रपति शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

यह विज्ञप्ति 1630 बजे जारी की गई।