Back

भारत के राष्ट्रपति ने मुंबई में 12वें ग्लोबल हेल्थ केयर सम्मिट का उद्घाटन किया; योग संस्थान के शताब्दी वर्ष समारोह के कार्यक्रम में संबोधित किया

राष्ट्रपति भवन : 28.12.2018

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने आज मुंबई में अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशियंस ऑफ़ इंडियन ओरिजन द्वारा आयोजित 12वें ग्लोबल हेल्थ केयर सम्मिट का उद्घाटन कियाl

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा की वे अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सकों की व्यावसायिकता था और उत्कृष्ट प्रतिष्ठा से अवगत हैंl उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में- नैदानिक अनुसंधान, दवा और विनिर्माण में एक दूसरे के अनुपूरक हैंl उन्होंने कहा कि दोनों देश जीवन शैली से संबंधित बीमारियों के कारण सामने आई आम चुनौतियों के समाधान के लिए एक साथ कार्य कर सकते हैंl

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ के लक्ष्य को हमारे कार्यक्रमों और नीतियों में एकीकृत होना चाहिएl उन्होंने नोट किया और कहा कि देश में स्वास्थ्यचर्या को देश के सभी नागरिकों के लिए अधिक समग्र और वहन करने योग्य बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से कई पहलें की गईंl

दिन की शुरुआत में राष्ट्रपति ने योग संस्थान मुंबई में संबोधन किया जो अपना शताब्दी समारोह बना रहा हैlराष्ट्रपति ने कहा कि योग समस्त मानवजाति का है और इसे किसी समुदाय विशेष से नहीं जोड़ा जाना चाहिएl योग एक स्वस्थ जीवन जीने का साधन है राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के द्वारा की गई पहलों के कारण वैश्विक समुदाय योग में अधिक रुचि दिखा रहा हैl उन्होंने कहा कि योग भारत की संयत शक्ति का बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण हैl

यह विज्ञप्ति 1830 बजे जारी की गईl