Back

राष्ट्रपति ने बुद्ध पुर्णिमा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति भवन : 29.04.2018

Download PDF


भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने बुद्ध पुर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा:-

"बुद्ध पुर्णिमा के पावन अवसर पर, मैं सभी देश और विदेश-वासियों को, विशेषकर भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

भगवान बुद्ध ने मानवता को विचारों और कार्यों में श्रेष्ठता की दिशा में प्रेरित किया। अहिंसा, भ्रातृत्व, प्रेम और करुणा का उनका अमर संदेश हमें, सभी के कल्याण के लिए कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है।

हमारा संविधान भी भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रेरित है एवं सभी नागरिकों के लिए समता, न्याय एवं स्वतन्त्रता पर बल देता है।

आइए, भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने मन, वचन और कर्म में समाहित करें तथा विश्व बंधुत्व की राह पर चलें।”

यह विज्ञप्ति 1615 बजे जारी की गई।