Back

भारत के राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश पहुंचे; कांगड़ा में डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति भवन : 29.10.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (29 अक्तूबर, 2018) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़ी संख्या में अच्छे डॉक्टरों और चिकित्सा महाविद्यालयों की आवश्यकता है।अच्छे चिकित्सा संस्थानों को बढ़ावा देने और चिकित्सा शिक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए हाल ही में, भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) अध्यादेश 2018 लागू किया गया है।इससे चिकित्सा महाविद्यालयों और संस्थानों की स्थापना, विस्तार और आधुनिकीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह विज्ञप्ति 1330 बजे जारी की गई।