Back

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् के सदस्यों के बीच विभागों का आबंटन किया

राष्ट्रपति भवन : 31.05.2019

भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार,केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् के निम्नलिखित सदस्यों के बीच विभागों के आबंटन का निर्देश दिया है: -

श्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री और कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय;परमाणु ऊर्जा विभाग;अंतरिक्ष विभाग;औरसभी महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों;औरऐसे सभी अन्य विभागों के प्रभारी जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं किए गए हैं।

केबिनेट मंत्री

1.

श्री राज नाथ सिंह

रक्षा मंत्री।

2.

श्री अमित शाह

गृह मंत्री।

3.

श्री नितिन जयराम गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री; तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।

4.

श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा

रसायन और उर्वरक मंत्री।

5.

श्रीमती निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री; तथा कॉर्पोरेट कार्य मंत्री।

6.

श्री रामविलास पासवान

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री।

7.

श्री नरेंद्र सिंह तोमर

कृषि और किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्री।

8.

श्री रविशंकर प्रसाद

कानून और न्याय मंत्री; संचार मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

9.

श्रीमती हरसिमरत कौर बादल

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

10.

श्री थावर चंद गहलोत

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।

11.

डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर

विदेश मंत्री।

12.

श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

मानव संसाधन विकास मंत्री।

13.

श्री अर्जुन मुण्डा

जनजातीय कार्य मंत्री।

14.

श्रीमती स्मृति ज़ुबिन ईरानी

महिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री।

15.

डॉ. हर्षवर्धन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री।

16.

श्री प्रकाश जावड़ेकर

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा सूचना और प्रसारण मंत्री।

17.

श्री पीयूष गोयल

रेल मंत्री; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री।

18.

श्री धर्मेन्द्र प्रधान

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; इस्पात मंत्री।

19.

श्री मुख्तार अब्बास नकवी

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री।

20.

श्री प्रल्हाद जोशी

संसदीय कार्य मंत्री; कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री।

21.

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री।

22.

श्री अरविंद गणपत सावंत

भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्री।

23.

श्री गिरिराज सिंह

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री।

24.

श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

जल शक्ति मंत्री।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1.

श्री संतोष कुमार गंगवार

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रम और रोजगार मंत्रालय।

2.

राव इंद्रजीत सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय।

3.

श्री श्रीपाद येसो नाइक

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, रक्षा मंत्रालय।

4.

डॉ. जितेंद्र सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय; राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय; राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग; तथा राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग।

5.

श्री किरेन रिजीजू

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), युवा मामले और खेल मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय।

6.

श्री प्रहलाद सिंह पटेल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन मंत्रालय।

7.

श्री राज कुमार सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा मंत्रालय; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय।

8.

श्री हरदीप सिंह पुरी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक उड्डयन मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय।

9.

श्री मनसुख एल. मांडविया

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पोत परिवहन मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय।

राज्य मंत्री

1.

श्री फग्गनसिंह कुलस्ते

राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय।

2.

श्री अश्विनी कुमार चौबे

राज्य मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

3.

श्री अर्जुन राम मेघवाल

राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय।

4.

जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह

राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय।

5.

श्री कृष्णपाल

राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय।

6.

श्री दानवे रावसाहेब दादाराव

राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय।

7.

श्री जी. किशन रेड्डी

राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय।

8.

श्री परशोत्तम रूपाला

राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय।

9.

श्री रामदास अठावले

राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय।

10.

साध्वी निरंजन ज्योति

राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय।

11.

श्री बाबुल सुप्रियो

राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।

12.

श्री संजीव कुमार बाल्यान

राज्य मंत्री, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय।

13.

श्री धोत्रे संजय शामराव

राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय; राज्य मंत्री, संचार मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।

14.

श्री अनुराग सिंह ठाकुर

राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय; तथा राज्य मंत्री, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय।

15.

श्री अंगडी सुरेश चन्नबसप्पा

राज्य मंत्री, रेल मंत्रालय।

16.

श्री नित्यानंद राय

राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय।

17.

श्री रतन लाल कटारिया

राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय; और राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय।

18.

श्री वी. मुरलीधरन

राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय; और राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय।

19.

श्रीमती रेणुका सिंह सरुता

राज्य मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय।

20.

श्री सोम प्रकाश

राज्य मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय।

21.

श्री रामेश्वर तेली

राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय।

22.

श्री प्रताप चन्द्र सारंगी

राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय; और राज्य मंत्री, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय।

23.

श्री कैलाश चौधरी

राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय।

24.

सुश्री देबश्री चौधरी

राज्य मंत्री, महिला और बाल विकास मंत्रालय।