Back

ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल द्वारा आयोजित मध्याह्न राजभोज में भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद का द्वारा संबोधन

सिडनी : 22.11.2018

Download PDF

1.महामहिम, मैं आपके द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे अतिथि सत्कार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूंl

2. ऑस्ट्रेलिया में भारत के किसी राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है और मैं यहां आकर प्रसन्न हूंl दोनों देश केबीच साझा मूल्यों और लोगों के बीच परस्‍पर संबंधों गहरे संबंधों के माध्यम से हार्दिक और दोस्ताना संबंध हैं।राष्ट्रमंडल, करी और क्रिकेट किसी समय हमारी साझी संस्कृति बयां करते थे, किंतु हम उससे बहुत आगे निकल चुके हैंl हम ने प्रतिरक्षा और सुरक्षा; व्यापार और निवेश; प्रौद्योगिकी और ज्ञान तथा पर्यावरण और ऊर्जा के क्षेत्रों में अपने संबंध विस्तारित किए हैंl

3. हमारी रणनीतिक साझेदारी और हमारी समान भू राजनैतिक समझ से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम मिला हैl इससे हमारे बीच नई सोच आई है और कार्य अधिक गहन और सार्थक बने हैं।

4. हमारी एकजुटता इतिहास के पन्‍नों में काफी प्राचीन समय से दर्ज है। जब 18वीं सदी मेंनए बसिन्‍दों को यहां बसने के लिए भेजा गया था तो उनकी सहायता, पोषण और उन्हें आवास के लिए आपूर्ति सबसे पहले भारत से ही भेजी गई थी।समय बीतने के साथ, भारत के साथ संबंध बेहतर होते गएl इस प्रांत के पहले पांच गवर्नरों में से, 4 गवर्नरों ने अपने करियर का बड़ा हिस्सा भारत में व्यतीत किया था।हम अपने ऐतिहासिक जुड़ावों को भी सम-सामयिक भागीदारी जैसा ही महत्‍व देते हैं। हमारी जितनी सामयिक भागीदारी रही है, हम उतना ही ऐतिहासिक जुड़ाव भी साझा करते हैंl

5. वर्षों से, हमारे संबंध लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहे हैंl हमारा आर्थिक सहयोग कई गुना विस्तारित हुआ है और हम दोनों अधिक निवेश, अधिक व्यापार और अधिक लेनदेन करने के इच्छुक रहे हैंl हमारी ज्ञान, शिक्षा और प्रौद्योगिकी भागीदारियों नए सीमांतों को चुनौती दे रही हैं और हम दोनों मिलकर सभी के लिए खुशहाली और तरक्की हासिल कर रहे हैंl

6.महामहिम, अतीत में हम दोनोंने आजादी और स्वाधीनता के लिए खाइयों में और सुदूर क्षेत्रों मेंएक साथ युद्ध किया हैl और आज हम अपनी धरती को रहने योग्य और सुरक्षित बनाने के लिए ऊर्जा का दोहन कर रहे हैंl हमें वास्तव में, अपनी साझेदारी पर गर्व हैl आइए भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने और मजबूत बनाने के लिएमिलकर कार्य करेंl

धन्यवाद

टोस्ट

महामहिम, देवियो और सज्जनो, आइए हम सब मिलकर -

महामहिम महारानी और ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन लोगों के स्वास्थ्य और उनकी खुशहाली की;

तथा दोनों देशों के बीच घनिष्‍ठ और चिरंजीवी मैत्री की कामना करेंl

धन्यवाद

****