Back

बेनिन गणराज्य के राष्ट्रपति द्वारा अपने सम्मान में आयोजित राज-भोज पर भारत के राष्ट्रपति का सार संबोधन

कोटोनोउ : 29.07.2019

Download PDF

1. भारत की ओर से बेनिन की इस ऐतिहासिक, प्रथम राजकीय यात्रा पर महामहिम ने जिस प्रकार मेरा स्वागत किया, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। असाधारण गर्मजोशी और शालीनता के साथ किए गए हमारे अतिथि-सत्कार से मैं अभिभूत हूं।

2. पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में बेनिन गणराज्य जिस प्रकार स्थिर लोकतंत्र के ज्‍वलंत उदाहरण के रूप में उभरा है, उससे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते, भारत बहुत प्रभावित है।

3. हम भारत और बेनिन के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। हम अपने द्विपक्षीय जुड़ाव के भावी विस्तार के लिए उत्‍सुक हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए, हमने आज कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

4. राष्ट्रपति महोदय, मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा और गर्मजोशी से भरे आपके समर्थन से भारत और बेनिन, दोनों देशों के और इन देशों के लोगों की बेहतरी के लिए अपने सहयोग में एक नया अध्याय जोड़ेंगे।

5. महामहिम और विशिष्ट अतिथिगण, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि हम सब मिलकर:-
- राष्ट्रपति टैलोन के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की;
- भारत और बेनिन के बीच मैत्री और सहयोग में निरंतर प्रगति की; तथा
- बेनिन के मैत्रीपूर्ण लोगों की शान्ति और समृद्धि की कामना करें!

भारत और बेनिन के संबंध चिरस्थायी बने रहें!

धन्यवाद